लिफ्ट देने के बहाने युवती पर सामूहीक अत्याचार

0
449

युवतीयों की सुरक्षा और मानवता के लिए विविध कानुन और जनजागृती की जा रही है। इसके बाद भी नराधर्मीयों की प्रवृत्ती युवती पर अत्याचार की है। चंद्रपुर जिले के चिमूर शहर में सामूहीक अत्याचार का मामला सामने आया है। जिस में चिमूर शहर की एक युवती अपनी दादी के घर दुसरे वार्ड में पैदल जा रही थी। तभी प्रतीक सुनील साठोने ने युवती को दादी के घर तक छोडने का विश्वास दिलाया। लेकीन प्रतीक ने युवती को दादी के घर ना छोडते हुए शहर से 5 किमी दुर तळोधी नाईक के खेत में बनी झोपडी में लेजाकर अत्याचार किया है। इसके बाद प्रतिक ने अपने दोस्तो विक्की उर्फ विक्रांत खुशाल साठोने व अंकीत संजय काकडे को झोपडी में बुलाने पर विक्की और अकिंत ने भी युवती पर अत्याचार किया है। अत्याचार की घटना संदर्भ में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। लेकीन सोमवार 20 मई को पिडीत युवती ने चिमूर पुलिस स्टेशन में सामूहीक अत्याचार की शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रतीक सुनील साठोने 26, विक्की उर्फ विक्रांत खुशाल साठोने 29 व अंकीत संजय काकडे 31 के विरोध में कलम 64, 70(1), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में प्रतीक साठोने और विक्की साठोने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तो अंकित काकडे फरार होकर पुलिस अंकित का पता लगा रही है। मामले की जांच चिमूर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक संतोष बाकल के मार्गदर्शन में सपोनी दीप्ती मरकाम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here