४ दिसंबर २०२४ को सुबह ११ बजे के दरम्यान चंद्रपुर मूल मार्ग के चिचपल्ली गांव के पास सड़क पार करते तेंदुए को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी है। एफडीसीएम के कंपार्टमेंट क्रमांक ४१२ क्षेत्र में यह घटना हुई है।इस दुर्घटना में मादा तेंदुआ गंभीर जख्मी हुआ है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही जख्मी तेंदुए को ट्रांजिट सेंटर में उपचार के लिए लाया गया। उपचार दरम्यान तेंदुए की मौत हुई है। इस महा मार्ग से सटकर वन क्षेत्र होने से ऐसी दर्जनों दुर्घटना होने पर भी वन विभाग द्वारा सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे है। साथ ही महा मार्ग विभाग द्वारा भी कोई उपाय अब तक नहीं किए गए हैं।