१५० जानवरों के साथ १ करोड़ ३० लाख का मुद्दे माल जप्त

0
391

चंद्रपूर जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन के मार्ग दर्शन में जिला अपराध शाखा ने बडी कारवाई की गईं हैं। जिसमे अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में १ मई २०२४ को गडचंदुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मौजा हीरापुर मे गोवंश की तस्करी होने की जानकारी मिली थीं। जानकारी में अब्दुल अज़ीज़ अब्दुल रा.गड़चांदूर ने अपने भाई अब्दुल अनीस के खेत में गाय बैल गोवंश को ट्रक में भर कर तेलंगाना तस्करी करने की जानकारी मिली थीं। जिसपर पुलिस दल ने हीरापुर के खेत में छापा मारने पर आयशर, टाटा, अशोक लेलैंड कंपनी के ७ वाहन मिले। वाहनों की जांच करने पर वाहन में अवैध रूप से जानवरों के हाथ पैर बांधकर रखने का पाया गया। इस कार्यवाही में वाहनों से १५० जानवर और ७ वाहन ऐसा कुल १ करोड़ ३० लाख का मुदेमाल जप्त किया गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जन बंधु के मार्ग दर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में स्पोनि हर्षल एकरे, पो उपनी विनोद भूले, पोहवा धनराज, स्वामी दास, अजय, प्रकाश, नागरे, नितिन, सुभाष, सतीश, किशोर, रजनीकांत और अपराध शाखा दल ने की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here