छोटे से विवाद पर पुलिस कर्मचारी की हत्या

0
888
Oplus_16908288

चंद्रपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। जिसमे जनता की रक्षा करने वाले पुलिस का भी डर ना होने की तस्वीर उभर रही हैं। शहर के पठानपुरा क्षेत्र के पिंक पैराडाइज बार में शुक्रवार रात ९ बजे पुलिस कर्मचारी दिलीप चौहान और संदीप चाफले का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। युवकों ने कुछ युवकों को बुलाकर पुलिस कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे दिलिप चौहान की मौत हो गई। तो संदीप गंभीर घायल हुआ है। संदीप को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने घटना स्थल को भेंट देकर अपराधियों को तत्काल पकड़ने की कार्यवाही शुरू की है। इस घटना में कुछ आरोपियों को पकड़ने की जानकारी है। वही बार मालक और बार कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here