बाघ के हमले में 38 वर्षीय किसान की मौत

0
193

चंद्रपुर जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में नागरिकों की जान जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक 9 की मृत्यु हुई है। वही शनिवार 5 अप्रैल को सुबह चिमूर तहसील के चितेगांव में युवा किसान को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। शेषराज पांडुरंग नागोसे 38 मृतक किसान का नाम है। शेषराज अपने खेत में फसल को पानी देने के लिए गया था। इसी दरम्यान झाडीयों में छुपे बाघ ने शेषराज को अपना शिकार बनाया है। इसी हप्ते गुरूवार को बाघ ने चितेगांव परिसर में 1 गाय और बच्छडे को अपना शिकार बनाया था। घटना की जानकारी मिलते ही मुल के वन विभाग अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर शव जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों व्दारा बाघ का बंदोबस्त करने की मांग वन विभाग से की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here