जम्मू कश्मिर के पहलगाम में 22अप्रैल 2025 को दोपहर दरम्यान आतंकवादीयों ने गोलीबारी कर दहशत का वातावरण निर्माण किया है। पहलगाम पर्यटन स्थल होने से हजारों नागरिक वहा थे। इस में से चंद्रपुर शहर के 3 परिवार के 7 नागरिक भी फंसे है। यह जानकारी सामने आकर इसकी जानकारी विधा किशोर जोरगेवार को मिलते ही विधा जोरगेवार ने फंसे नागरिकों से विडीयों कॉल से संपर्क किया है। इन नागरिकों को वापस लाने के लिए विधा जोरगेवार ने पुवनर्वसन विभाग संचालक सतिश कुमार खडके और जम्मु कश्मिर के प्रशासन से संपर्क कर प्रयास शुरू किए है। फंसे लोगो में अंकीतनगराळे, स्पर्श नळे, प्रितेश नळे, शिल्पा नळे, तेजस्वीनी गाडीवान, अजय गाडीवान और वर्षा गाडीवान होने की जानकारी है। यह सभी सुरक्षीत चंद्रपुर वापस आने तक प्रशासन के संपर्क में रहकर आवश्यक मदत करने का विधा जोरगेवार ने बताया है।