२७ अप्रैल २०२५ को चंद्रपुर शहर के एन डी होटल के रूम नंबर ११२ मे कुछ व्यक्तियों द्वारा ५२ पत्तों का जूआ चलने की गुप्त जानकारी जिला अपराध शाखा दल को मिली थी। जानकारी के अनुसार छापा मारने पर १० आरोपी जूआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने ३ लाख १० हजार ६१० की नगद राशि पकड़ी है। रामनगर पुलिस स्टेशन में कलम ४ ,५ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है।यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा दल पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में स्पोनी बलराम झाड़ोकर, पो उप नि संतोष निम्भोरकर, पोहावा जय सिंह, चेतन, पो अ प्रशांत नागोंसे, शशांक बदमवार, मिलिंद ने की है।