17 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

0
639

चंद्रपुर शहर के बाबुपेठ रेलवे गेट के पास शुक्रवार 3 जन वरी 2025 को रात 8.30 के दरम्यान हत्या की घटना सामने आयी है। जिस में सडक पर दुपहीया वाहन का कट लगने के विवाद पर 17 वर्षीय युवक तनमय की 4 युवकों ने मिल कर हत्या की है। तनमय दुपहीया से अपने घर जाते समय आने वाली दुसरी दुपहीया को कट लग गया। जिस पर अन्य दुपहीया सवार युवकों ने विवाद कर तनमय की पिटाई कर दी। इस पर ना रूकते हुए तनमय को रेलवे ट्रैक के पास लेजाकर पत्थरों से सर कुचला है। जिस में तनमय की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में दल ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। वही अन्य 1 आरोपी फरार होने की जानकारी है। शहर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here