शहर में बच्चों की चोरी करने वाली टोली से सतर्क रहने का आवाहन

0
719

चंद्रपुर शहर में छोटे बच्चों की चोरी करने वाली महिला टोली सक्रिय होकर 21 जून 2025 को शहर के बालाजी वार्ड में इसी टोली मे से 1 महिला को नागरिकों ने पकडा है। विशेष रूप से नागरिकों नुसार इस टोली में 5 महिला होकर छोटे बच्चों को अगवाकरने के लिए बेहोशी की दंवा देते है। शनिवार को कुछ संदिग्ध महिलाए बच्चों को लालच देकर अपने साथ लेकर जाने की कोशीश कर रही थी। जिससे स्थानिय महिलाओं ने स्थिती को समझकर तत्काल एकसाथ आकर 1 महिला को पकड लिया। पुछताछ करने पर संदिग्ध महिला ने कोई भी जवाब ना देने पर मामले की शिकायत तत्काल शहर पुलिस स्टेशन को दि गयी। जानकारी मिलते ही शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारीयों ने घटनास्थल पहुंचकर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन व्दारा मामले की जांच शुरू होकर अब भी संदिग्ध 4 महिलाए फरार होने से नागरिकों को सतर्क रहने का आवाहन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here