महिला की हत्या करने वाला नाबालिक आरोपी 5 दिन बाद गिरफ्तार

0
228

राजुरा शहर के रमाबाईनगर की निवासी महिला कविता रायपुरे 53 की 15 जून को हत्या होने की खबर सामने आयी थी। राजुरा अपराध शाखा ने आरोपी की जांच कर 5 दिन के बाद नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार करने में राजुरा पुलिस को सफलता मिली है। रमाबाईनगर की हनुमान मंदीर के पास की निवासी कविता रायपुरे का किराणा दुकान था। घटना के दिन नाबालिक आरोपी ने मृतक महिला को सिगारेट की मांग की थी। मृतक महिला ने पैसे मांगने पर आरोपी ने पैसे ना होकर उधारदेने का कहने पर महिला ने उधारदेने से मना किया। इस घुस्सा मन में रख कर मृतक महिला के घर में कोई भी ना होने का देख कर आरोपी ने घर में होने वाला धारदार सतुर लाकर रात में 12 से 1 के दरम्यान महिला के घर के सुरक्षा दिवार से कुद कर अंदर प्रवेश किया और महिला पर सतुर से वार किए। इस में महिला कीजगह पर ही मृत्यु हुई। आरोपी घटना के दिन से फरार होने से राजुरा पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन से उसे ढुंड कर 21 जून को उसे दुसरे गांव से गिरफ्तार किया गया। उस पर कलम 332(ब), 103(1) हत्या का अपराध दर्ज किया है।
यह कारवाई पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन,अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी यादव, राजुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन मेंसहाय्यक पुलिस निरीक्षक निशा भूते, पवार, अपराध शाखा दल के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक पांडुरंग हाके, भीष्मराज सोरते, किशोर तुमराम, विक्की निर्वान, महेश बोलगडवार, शकीफ शेख, अविनाश बांबोडे, शरद राठोड, आंनद मोरे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here