शिकायत कर्ता ही निकली आरोपी

0
407

16 सितंबर 2025 को नागभीड पुलिस स्टेशन में शिला महेंद्र गेडाम बालविकास प्रकल्प अधिकारी नागभीड ने शिकायत दी थी। जिस में करीश्मा आशिष मेश्राम 29 रा. पळसगांव खुर्द ने अंगणवाडी सेविका पदभर्ती आवेदन के साथ एमए अंतिम वर्ष की जाली मार्कशीट प्रस्तुत कर सच होने का बताकर शासन से जालसाझी की है। शिकायत के आधार पर नागभीड पुलिस स्टशेन में अपराध क्रमांक 336/2025 में कलम 318(4), 336(3),340(2) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सपोनी किशोर कुमार वैरागडे ने पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में करते हुए आरोपी करिश्मा आशिष मेश्राम के साथ शिला महेंद्र गेडाम बाल विकास प्रकल्प अधिकारी नागभीड व प्रशांत देवराव खामनकर लिपीक से प्रत्यक्ष सहभाग होने का जांच में पाया है। जिस के आधार पर इस अपराध में कलम 61 (2) भारतीय न्याय संहिता को बढाकर शिला महेंद्र गेडाम बाल विकास प्रकल्प अधिकारी नागभीड व कार्यालय लिपीक प्रशांत देवराव खामनकर को 22 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं राकेश जाधव, पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में सपोनी किशोरकुमार वैरागडे, पोअ विक्रम मेश्राम, गायकवाड ने कर कौशल्य पुर्ण मार्ग से जांच कर जालसाझी करने वाली बाल विकास प्रकल्प अधिकारी व लिपीक को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here