पानी में डुबकर तेंदुए की मौत

0
208
Oplus_16908288

चंद्रपुर जिले के चिमूर वन परिक्षेत्र में 24 फरवरी 2025 को सुबह 9 के दरम्यान तेंदुए का शव खेत के कुए में पाया गया है। चिमूर वन परिक्षेत्र के उपक्षेत्र मुरपार नियत क्षेत्र मिनझरी में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गस्त कर रहे थे। इसी दरम्यान एक खेत के कुए में तेंदुआ दिखाई दिया। जांच करने पर तेंदुआ मरा हुआ था। तत्काल आला अधिकारीयों को मामले की जानकारी दि गयी।
यह तेंदुआ मादा होकर उम्र 6 वर्ष के लगभग है। वन विभाग ने तेंदुए का शव कुए से बाहर निकालने के बाद सभी अव्यय मिले है। इस संदर्भ में वन विभाग ने मामला दर्ज किया है। तेदुंए के शव का वन विश्राम गृह खडसंगी में शव विच्छेदन कर उसी स्थल पर शव को दफनाया गया है। इस समय वन परिक्षेत्र अधिकारी किशोर देउरकर, अमोद गौरकार, उत्तम घुगरे, सरूला भीवापुरे और रामदास नैताम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here