25 फरवरी 2025 को चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के मौजा लोंडोली का ग्राम सेवक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया है. इस मामले में शिकायतकर्ता सावली तहसील के मौजा लोंडोली का निवासी होकर उसके पिता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत घरकुल मंजूर हुआ था. घरकुल मंजूर होने के बाद कुल 1 लाख 20 हजार में से पहली किस्त 15 हजार 22 फरवरी को मिली थी. लेकिन ग्राम सेवक चंद्रशेखर केशव रामटेके ने दूसरे हफ्ते 70 हजार की मंजूरी के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी. जिसकी शिकायत चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक में की गयी थी. शिकायत के आधार पर 25 फरवरी 2025 को जाल बिछाकर ग्राम सेवक चंद्रशेखर केशव रामटेके को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है. 25 फरवरी को इस मामले में सावली पुलिस स्टेशन में आरोपी ग्रामसेवक के विरोध में मामला दर्ज किया गया है.
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिगंबर प्रधान भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर, अप्पर पुलिस अधीक्षक संजय पुरंदरे के मार्गदर्शन में उप अधीक्षक मंजूषा भोसले के साथ पोहवा नरेश कुमार ननवारे , हिवराज नेवारे, प्रदीप ताडाम ,पुष्पा काचौड़े ने की है.









