26 फरवरी महाशिवरात्री के अवसर पर चंद्रपुर गडचिरोली राष्ट्रीय महामार्ग के वैनगंगानदी पर बाबुपेठ क्षेत्र का मंडल परिवार नहाने के लिए गया था। दोपहर 1.30 बजे दरम्यान मंडल परिवार की प्रतिमा प्रकाश मंडल 23, कविता प्रकाश मंडल 22 और लिपीका प्रकाश मंडल 18 नहाने के लिए गयी थी। गहराई का आकलन ना आने से तीनों गहरे पानी में डुब गयी। इसी के साथ छोटा भाई और महिला भी नहाने गयी थी। डुबते समय बचाने के लिए आवाज लगाने पर चाचा ने छोटे बच्चे को पानी से निकाला है। वही महिला बहाव मे बहते हुए एक चट्टान को पकडकर रहने से बचाव दल ने महिला को बाहर निकाला है। घटना की जानकारी मिलते ही सावली पुलिस स्टेशन के पुलिस दल अधिकारी प्रदीप पुल्लरवार, मोहन दासरवार, धिरज पिदुरकर, राहुल कुमरेटी और केवलतुरे ने घटना स्थल पहुंचकर बोट की सहायता से तीनों बहनों का शव ढुंडने की मुहिम शुरू की है।