वर्धानदी पर नहाने गए 3 युवकों की मौत

0
768

राजुरा तहसील चुनाळा के कुछ लोग महाशिवरात्री के पर्व पर वर्धानदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दरम्यान तुषार शालिक आत्राम 17, मंगेश बंडू चणकापुरे 20, अनिकेत शंकर कोडापे 18 सभी रहने वाले चुनाळा को गहराई का आकलन ना होने से तीनों युवकों की पानी में डुब कर मौत हुई है। यह घटना दोपहर 1 दरम्यान सामने आयी है। महाशिवरात्री के अवसर पर कुछ नागरिकों के साथ तुषार आत्राम, मंगेश चणकापुरे, अनिकेत कोडापे नहाने के लिए जाने के बाद पात्र में महिला को नहा रही थी, जिससे कुछ दुर जाकर तीनों युवक नहा रहे थे। तभी अचानक तीनों युवक डुबने का दिखाई देने पर महिला के चिल्लाने से रामचंद्र रागी युवक ने बचाने का प्रयास किया। लेकीन उन्हे बचाने में युवक को सफलता नही मिली। घटना की जानकारी मिलते ही चुनाळा के सरपंच बाळनाथ वडस्कर ने राजुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मामला होने का बताकर बल्लारपुर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस दल ने घटना स्थलपहुंचकर शव का पता लगाया। राजुरा तहसीलदार डॉ. ओमप्रकाश गोंड ने आपत्ती विभाग चंद्रपुर में संपर्क कर बोट की व्यवस्था करने के बाद बोट व्दारा जांच मुंहिम चलायी गयी। इस में तुशार शालीक आत्राम का शव पुलिस को मिला है। समाचार लिखे जाने तक अन्य 2 युवकों का शव मिल नही पाया है। घटना स्थल पर राजुरा पुलिस स्टेशन के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार, राजुरा के नायब तहसीलदार चंद्रशेखर तेलंग, चुनाळा ग्राम पंचायत सरपंच बाळनाथ वडस्कर व गाव के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here