चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के सिंदेवाही नियत क्षेत्र उप वन परिक्षेत्र के कारगटा जंगल में बाघ ने हमला कर शामराव अर्जुन मगम रा. जटलापुर बाडा को अपना शिकार बनाया है। शामराव 25 फरवरी को दोपहर 3 के दरम्यान जंगल में वन दंवा लाने के लिए गया था। लेकीन घर ना वापस आने से परिवार वालों ने शामराव का पता लगाने पर भी शामराव नही मिला। वही 26 फरवरी को सुबह 8 बजे के दरम्यान शामराव का शव जंगल में मिला है। प्राथमीक जांच में बाघ ने अपना शिकार बनाने का पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी विशाल साळकर, सिंदेवाही क्षेत्र सहायक नितीन गडपायले, वन रक्षक आरवी धनवीजय, वनरक्षक स्वप्नील चौधरी ने घटना स्थल को भेट देकर शव जांच के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल भेजा है। वन विभाग व्दारा मृतक शामराव के परिवार को तत्काल 25 हजार की आर्थीक मदत दी गयी है।









