चंद्रपुर जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए हैं। १७ मई को शहर पुलिस स्टेशन पुलिस उप निरीक्षक संदीप बच्चीरे को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसमे शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक व्यक्ति राजनगर सहारा पार्क आर्वट मार्ग में देसी कट्टा लेकर घूम रहा हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने राजनगर सहारा पार्क पहुंचकर जानकारी आधारित व्यक्ति को जाल बिछा कर पकड़ा है। आरोपी का नाम रोहित ऊर्फ मोनू राजकपूर काटकर रा. रैयतवारी कॉलरी होकर रोहित की जांच करने पर रोहित के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर मामले की जांच शहर पुलिस कर रही हैं। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधू, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व मे अपराध शाखा के पुलिस उप निरीक्षक संदीप बच्चीरे, पुलिस कर्मचारी सचिन बोरकर, भावना रामटेके, संजय धोते, संतोष कनकम, कपूर चंद खरवार, विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, इमरान खान, दिलिप कुशराम, इरशाद खान, सारिका गौरकार, दीपिका झींगरे ने की है।