बाघीन के शावक को पकडने में वनविभाग सफल

0
331

10 मई 2025 को सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में सिंदेवाही उपक्षेत्र के नियत क्षेत्र डोंगरगांव में कांता बुधाजी चौधरी 66 रा. मेंढा माल, सारीका शालीक शेंडे 49 और शुभांगी मनोज चौधरी तीनो महिलाए कक्ष क्रमांक 1355 के जंगल में तेंदुपत्ता तोडने के लिए गयी थी। तभी बाघ ने हमला करने से तीनों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद तत्काल कैमेरा ट्रैप और लाईव कैमेरा लगाया गया था। जिस के आधार पर बाघ की जानकारी लेकर जिम्मेदार बाघीन को 13 मई 2025 को बेहोश कर के पकडा गया था। 16 मई 2025 को सशस्त्र पुलिस दल के अजय मराठे ने डोंगरगांव नियत क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1360 में डाट मार कर 1 नर शावक को बेहोश कर पकडकर जांच के लिए भेजा है। ब्रम्हपुरी वन विभाग के राकेश शेपट, एमबी चोपडे सहायक वन संरक्षक, डॉ. रविकांत खोब्रागडे पशुवैद्यकीय अधिकारी, राकेश अहुजा बायोलाजीस्ट के मार्गदर्शन में सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के वनपरिक्षेत्र अधिकारी विशाल सालकर के नेतृत्व में एनटी गढपायले क्षेत्र सहायक सिंदेवाही, पीएस मानकर क्षेत्र सहायक गुंजेवाही, के डी मसराम, चिकाटे वनपाल, चौके, पेंदोर , चहांदे, चौधरी, फुलझले के सहकार्य से बाघीन का शावक पकडा गया है। इस मुहिम में 62 वन कर्मचारीयों का दल परिसर में गस्त लगाकर बाघ सनियंत्रण के लिए 64 कैमरे और 8 लाईव कैमेरे लगाए गए है। इस परिसर में जानकारी नुसार बाघीन के अन्य शावकों का पता लगाकर पकडने की मुहिम शुरू होने की जानकारी वन विभाग ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here