चुनाव के बाद शहर का झलकता विकास

0
374
oplus_34

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद जनता को विकास के नाम पर परेशान करने का काम शुरू हो चुका है। चंद्रपुर शहर मनपा की अमृत 2.0 योजना अंतर्गत अटल मिशन फार रिनोवेशन एण्ड अर्बन ट्रांसफार्मेशन अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गो पर पाईप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी चौराहे से लेकर पातळेश्वर मंदीर चौक तक विकास का अनोखा कार्य किया गया है। इस कार्य में पाईपलाइन डालने के बाद सडक तो बदहाली की तस्वीर ही बन कर उभरी है। पहले ही छोटी सडक और उस पर खोदे गए गड्डो की मिट्टी और किचळ वाली सडक तो जनता के लिए दुर्घटना की निमंत्रण पत्रीका ही बनकर रह गयी है। वैसे तो चंद्रपुर शहर में अमृत योजना के कार्य दरम्यान अपक्ष नेता रूप में विधा किशोर जोरगेवार ने पहले सडक सुधारणा फिर आगे कार्य करने के लिए तिव्र कदम उठाए थे। लेकीन आज विधा किशोर जोरगेवार समक्ष अमृत 2.0 योजना का कार्य फिर एक बार जनता के लिए परेशानी देने पर भी विधा जोरगेवार की चुप्पी बलवान है।
वही चंद्रपुर शहर मनपा प्रशासक व आयुक्त विपीन पालीवाल तो अनोखे निर्णय लेने और जन हीत में कार्यो से दुरी बनाते ही प्रदर्शीत हो रहे है। अब तक सडक की बदहाली पर राजनीतीक दलों से लेकर मनपा प्रशासन ने एक मात्र सुध ना लेकर जनता को चुनावी मौसम समाप्त होने और आने वाले 4 वर्ष तक विकास की राह ताकने का ही संदेश दिया है। एक प्रकार से चुनाव के बाद चंद्रपुर शहर में विकास का चेहरा ही बेनकाब हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here