चालक को मिर्गी का दौर पड़ने से भीषण दुर्घटना में १ की मौत

0
558

चंद्रपुर शहर में सोमवार २ जून को शाम ५ बजे भीषण दुर्घटना हुई है. जिसमे हाइवा ट्रक क्रमांक एम एच ३४ एम ७६३८ तुकुम से दुर्गापुर की दिशा में जा रहा था. तभी अचानक ट्रक के चालक को मिर्गी का दौरा पद गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर ६ दुपहिया, कार और २ ऑटो को रोंदता हुआ पेड़ से जा टकराया. इस दुर्घटना में सानिका कुंभारे रा. लकड़कोट और काजल आत्राम रा. उपरवाही ट्रक की चपेट में आ गयी. नागरिको ने तत्काल दोनों को क्राइस्ट अस्पताल पहुंचाया जहा जाँच के बाद डॉक्टर ने सानिका कुंभारे को मृत घोषित किया है. वही काजल आत्राम गंभीर जख्मी होकर अस्पताल में इलाज चल रहा है. चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर और दुर्गापुर पुलिस के साथ एसडीपीओ सुधाकर यादव ने घटनास्थल को भेट देकर मामला सभाला है. साथ ही विधा जोरगेवर ने भी घटनास्थल को भेट देकर घायल काजल से भेट की है. घंटो इस घटना के बाद यातायात बाधित रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here