26 अगस्त 2024 को रामनगर पुलिस स्टेशन में गुरुदास उदास बोरकर 60 रा. बाबनगर बाबूपेठ ने शिकायत दी थी. जिसमे 25 अगस्त को आयशर वाहन ब्रम्हपुरी से सीमेंट खाली करके रात 9 बजे बाबूपेठ के नायरा पेट्रोल पंप के पास रखकर घर गया था. 26 अगस्त को सुबह 5.30 बजे वाहन का सामान चेक करने पर एक्सइड एक्सप्रेस कंपनी की 2 बैटरी कीमत 16 हजार नहीं मिली. जिससे आस पास पूछताछ करने पर न मिलने पर रामनगर पुलिस स्टेशन में बैटरी चोरी की शिकायत दी थी. रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 826/2024 में कलम 303(2) बी.एन.एस में मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की गयी. जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में एसडीपीओ सुधाकर यादव, रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसिफ बी राजा और अपराध दल ने घटनास्थल को भेट देकर आस पास के सीसी टीवी की जाँच कर जाल बिछाकर 27 अगस्त को आरोपी मंथन संतोष दारुनकर 19 रा. बाबनगर बाबूपेठ, आयुष विजय खोब्रागडे 21 रा. तुलसीनगर, चिन्मय कैलाश रामटेके 23 रा. वडगाव को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से अपराध में चोरी की गयी बैटरी कीमत 16 हजार और चोरी के लिए प्रयोग ज्यूपिटर वाहन क्रमांक एम.एच 34 सीजे 6942 कीमत 60 हजार ऐसा कुल 76 हजार का मुदेमाल जप्त किया गया है. आरोपियो से पूछताछ में 14 अन्य बैटरी चोरी का खुलासा होकर कीमत 70 हजार ऐसा कुल 1 लाख 46 हजार का मुदेमाल जप्त किया गया है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में एसडीपीओ सुधाकर यादव, रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसिफ बी राजा और अपराध दल के सपोनि देवाजी नरोटे, पोउपनि मधुकर सामलवार, दीपेश ठाकरे, पोहवा पेट्रस सिडाम, शरद कूड़े, सचिन गुरनुले, आनंद खरात, प्रशांत शिंदे, नपोषी लालू यादव, मपोहवा मनीषा मोरे, पोषी संदीप, हीरालाल गुप्ता, रविकुमार ढेंगड़े, प्रफुल, विकास जाधव, पंकज ठोम्बरे, मपोषी साखरे ने की है.









