दुय्यम निबंधक श्रेणी 1 और ऑपरेटर रिश्वत मामले में कारवाई

0
207

चंद्रपुर के दुय्यम निबंधक मुद्रांक नोंद विभाग के दुय्यम निबंधक श्रेणी 1 मोहन चंद्रकांत शेट्टीवार ने शिकायत कर्ता के मालमत्ता के दस्तावेज की रजिस्ट्री के काम के लिए प्रत्येक रजिस्ट्री पर 2 हजार ऐसे कुल 4 हजार की रिश्वत मांगी थी। साथ ही डाटा ऑपरेटर व्दारा यह रिश्वत लेते हुए 16 जून को चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग दल ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिकायत कर्ता की भद्रावती तहसील के मालमत्ता कीनोद होने के लिए दुय्यम निबंधक कार्यालय चंद्रपुर में दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मोहन शेट्टीवार दुय्यम निबंधक श्रेणी 1 ने दस्तावेजों की नोंद की थी। इस के लिए ऑपरेटर व्दारा 4 हजार कीरिश्वत मांगी थी। मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में करने से 16 जून को आरोपी मोहन चंद्रकांत शेट्टीवार दुय्यम निबंधक श्रेणी 1 चंद्रपुर की जांच करने और जाल बिछाकर मालमत्ता दस्तावेज नोंद करने के लिए ऑपरेटर व्दारा 4 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकडा गया है।
यह कारवाई पुलिस अधिक्षक भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर डॉ. दिगंबर प्रधान, अप्पर पुलिस अधिक्षक माधुरी बावीसकर, पुलिस उप अधिक्षक अनिल जिट्टावार, पुलिस निरीक्षक सचिन धर्मेजवार, पोहवा हिवराज नेवारे, रविकांत इंगळे, विजेंद्र वाढई, पोशी अमोल सिडाम, राकेश जांभुळकर, प्रदीप ताळाम, सचिन गजबीये, महेश माहुर पवार, मपोशी मेघा मोहुर्ले, चापोशी सतिश सिडाम, संदीप कौरासे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here