चंद्रपुर जिले के सावली में रिश्ते को कलंकीत करने वाली घटना सामने आयी है। जिस में विधवा महिला अपने 2 बच्चों के साथ ससुर के घर में रहने दरम्यान उसकी के ससुर ने आधी रात को महिला पर अत्याचार किया है। मामले की शिकायत सावली पुलिस स्टेशन में देने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पिडीत महिला के पती की कुछ माह पुर्व मृत्यु हुई थी। महिला अपने 11 वर्ष की लडकी और 8 वर्ष के लडके के साथ सास ससुर के साथ रह रही थी। 9 जून को आधी रात को सास ससुर और पिडीता का लडका घर के मुख्य हाल में सो रहे थे। वही पिडीत महिला अपनी लडकी के साथ दुसरे रूम में खटीया पर सो रही थी। आधी रात को नराधर्मी ससुर ने रूम का लाईट बंद किया और अंधेरे का फायदा उठाकर महिला को अश्लिल स्पर्श करने लगा। इतने में महिला की निंद खुलकर उसने मोबाइल का टार्च लगाकर देखने पर उसे ससुर दिखाई दिया।
महिला ने रौद्र रूप दिखाने पर ससुर घबरा कर किसी को भी ना बोलने का बोल कर बहु के रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। इसके बाद पिडीत महिला ने अपनी जेठानी को मामले की जानकारी दी। सुबह होते ही अपने लडके और लडकी को ससुर की हरकतो से अवगत कराने के बाद सावली पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी ससुर के विरोध में भारतीय न्याय संहिता 2023 की कलम 75(1) तहत विनय भंग का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच सावली पुलिस स्टेशन प्रभारी अधिकारी व पुलिस निरीक्षक प्रदीप पुल्लरवार के मार्गदर्शन में पोहवा कपील भंडारकर कर रहे है।









