संदीप बच्छीरे, पुलिस उपनिरीक्षक, पोस्टे चंद्रपुर शहर डि.बी पथक के साथ 1 दिसंबर 2024 को प्रोव्हीशन, जुगार रेड, जानलेवा हमला सत्तथ ही अन्य अवैध धंदो पर कारवाई करने के कार्य के लिए रवाना होकर पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर परिसर में पेट्रोलिंग करते समय खबरी व्दारा जानकारी मिली। जिस में एक व्यक्ती किसी को जान से मारने के उद्देश से आनंदनगर महाकॉली परिसर में अपने पास देशी कट्टा (बंदुक) लेकर घूमने की जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर कनैय्या उर्फ मुन्ना ठाकुर रघुनाथसिंह राठोउ 53, जात ठाकुर, धंदा मजूरी, रा. ओमनगर रयतवारी डीआरसी हेल्थ क्लब चंद्रपुर.ह.मु.सरदार पटेल वार्ड बल्लारपुर जि. चंद्रपुर को हिरासत में लेने पर यह आरोपी पुलिस रेकार्ड का होने का दिखाई दिया। उसे पुछताछ करने पर कुछ दिन पुर्व 2 व्यक्तीयां ने परिवार वालो के सामने मारने से उसका घुस्सा होने का कहा। जिससे उन्हे जान से मारने के उद्देश से अपने पास देशी कट्टा व 4 राउंड लेकर उन्हे ढुंढने का भी कहा और अपनी कमर में रखा एक देशी कट्टा व 4 जिंदा बुलेट राउंड निकालकर दिए। आरोपी की अधिक जांच कर जानकारी प्राप्त करने पर यह आरोपी जिला कारागृह चंद्रपुर से पैरोल पर की छुट्टी से 2 वर्ष से फरार होने से पुलिस स्टेशन रामनगर में कलम 224 भांदवी तहत अपराध नोंद होने का पता चला।
मामले में पुलिस ने एक लोहे की गावठी बनावटी देशी कट्टा किमत 10 हजार रूपए, बाए बाजू में स्पिंग का स्कू , 4 पितल के धातु की बुलेट, बुलेट के आगे के टोक पर तांबे व अल्युमिनीयम धातु का आवरण, बुलेट के पिछे 9 एमएम 2291 के एफ ऐसा अंगे्रजी में लिखा किमत 2 हजार प्रती बुलेट से 8 हजार ऐसा कुल 18 हजार की वस्तु घटना स्थल जप्ती पंचनामा कारवाई कर जप्त किया। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक मुमंक्का सुदशन, अप्पर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधु , उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके सा. के नेतृत्व में पोउपनी संदीप बच्छीरे, पोहवा सचीन बोरकर, संतोषकुमार कनकम, नापोका कपुरचंद खैरवार, पोका ईम्रान खान, राजेश चिताडे, रूपेश रणदिवे, दिलीप कुसराम, ईर्शाद खान, विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, शाबाज सैय्यद, सारीका गोरकार ने की है।








