असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर लूट

0
458

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत असिस्टेंटमैनेजर की २२ दिसंबर रविवार रात १०.२० के दरम्यान लूट का मामला सामने आया है. जिसमे बल्लारपुर एरिया की खदान के बी. वो. सी. एम कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत श्रीकांत तिरुपति टेकु २७ रा. बल्लारपुर ड्यूटी करके दुपहिया वाहन से अपने घर जा रहे थे.सास्ती पुल के पास ब्रेकर पर वाहन की गति कम करते ही ३ अनजान लोगो ने दुपहिया का हैंडल पकड़ कर गाड़ी बंद करते ही डंडो से मारना शुरू कर दिया. साथ ही श्रीकांत की जेब से पॉकेट निकालकर पॉकेट में रखे १ हजार ८०० निकालकर और पैसो की मांग करने लगे. पैसे न होने का बताने पर तीनो वहां से भाग गए. श्रीकांत ने तत्काल अपने मित्र को फ़ोन लगाकर मामले की जानकारी दी. बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत करने पर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियो के विरोध में बीएनएस २०२३ कलम ३(५),३०९(६), ३५१(२) तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जाँच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक सुनील गाड़े के मार्गदर्शन में सफो दिवाकर गुरनले कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here