पानठेले की आड में गांजा बिक्री करने वाला गिरफ्तार

0
531

चंद्रपुर शहर में मानवी मस्तीष्क पर विपरीत परिणाम होने वाले पदार्थ सेवन होने की जानकारी से ऐसे पदार्थो की बिक्री करने वाले पर छापा मार कारवाई करने संदर्भ में जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू व एसडीपीओं सुधाकर यादव ने चंद्रपुर शहर व रामनगर पुलिस स्टेशन प्रभारी अधिकारी को सुचना व मार्गदर्शन किया है। इसके नुसार अमली पदार्थ बिक्री करने वाले की गुप्त जानकारी निकाली जा रही है। 5 जन वरी 2024 को सुबह 9 के दरम्यान रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत वन अकेडमी के सामने इंदिरानगर मुल मार्ग पर नितीन सोंमलाल भलावी रा. मोहगांव तहसील कुरई जिला शिवनी मध्य प्रदेश व्दारा पानठेले में गांजा बिक्री करने की गुप्त जानकारी रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख को मिली थी। जानकारी के आधार पर जांच दल व अमलदार को आदेश देकर छापामार कारवाई करने की सुचना पुलिस निरीक्षक शेख ने दी थी। जांच दल के सपोनी हिमांशु उगलेने नियोजन कर छापा मारने पर नितीन भलावी के पानठेले से 1.087 किलो ग्राम गांजे की छोटी पुडी में बिक्री करने के उद्देश से रखने का पाया गया है। पुलिस ने नितीन के कब्जे से गांजा जप्त कर रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 21/2025 में कलम 8 क, 20 ब, 2, ब, 29 एनडीपीएस तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू व एसडीपीओं सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख के नेतृत्व में सपोनी देवाजी नरोटे, हिमांशुउगले, पुलिस अमलदार आनंद खरात, सचिन गुरूनुले, लालु यादव, पेतराज सिडाम, प्रशांत शेंद्रे, शरद कुडे, मनिषा मोरे, अमोल गिरडकर, रविकुमार ढेंगळे, संदीप कामडी, हिरा गुप्ता, पंकज ठोंबरे, प्रफुल पुप्पलवार, ब्ल्युटी साखरे और दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here