देशी कट्टा, 4 कारतूस, पंच और खंजर के साथ 5 गिरफ्तार

0
208

बल्लारपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय बल्लारपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार, बस्ती विभाग के किल्ला वार्ड क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने दूसरे व्यक्ति का नाम बताया, और इसी तरह पूछताछ की कड़ी आगे बढ़ती गई। इस “चेन सिस्टम” के जरिए पुलिस चौथे आरोपी तक पहुंची। जांच के दौरान चौथे आरोपी अनुराग आनंदराव मातंगी (19) निवासी गणपती वार्ड बल्लारपुर के पास से एक देशी बनावट का माउजर, पंच, एक खंजर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने गौरव सुनील कुक्कड़कर (21) रा. किल्ला वार्ड, बालाजी उर्फ कार्तिक शिवा मोहुर्ले (19) रा. शिवापुर ता. कागजनगर जिला आसिफाबाद तेलंगाना, विष्णु भास्कर वलसा (19) रेल्वे वार्ड बल्लारपुर, विराज आगदारी किल्ला वार्ड बल्लारपुर के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में बल्लारपुर के पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार, उमेश जोगदंड, पुलिस हवलदार संतोष पंडित, सत्यवान कोटनाके, प्रवीण निकोडे, मोहन निषाद, संतोष दंडेवार, विकास जुम्नाके, सचिन अल्लेवार, पंकज शिंदे, पुलिस कर्मचारी लखन चौहान, खंडेराव माने, गुरु शिंदे, वैभव गाडगे, शरद करुष महिला पुलिस अमलदार अनीता नायडू आदि ने इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। थानेदार बिपिन इंगले ने बताया कि अब तक अवैध देशी कट्टा के पांच मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि “किसी भी बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोकना पुलिस की प्राथमिकता होती है, और इस कार्रवाई से एक संभावित अपराध को समय रहते टाल दिया गया है।” पुलिस की तत्परता की हो रही सराहना इस कार्रवाई के बाद शहर में पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here