जुए अड्डे पर छापामार कारवाई में 5 आरोपी और 2 लाख का मुद्देमाल जप्त

0
151

चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने कानुन व्यवस्था अबाधीत रखने और गैरकानुनी कार्यो पर कारवाई के आदेश दिए है। जिस में बल्लारपुर शहर से सटे ग्रामीण अस्पताल के पिछे शांतीनगर में जुआ चलने की गुप्त जानकारी बल्लारपुर पुलिस को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापामार कर 5 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 दुपहीया के साथ 2 लाख 7 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है।
इस कारवाई में पुलिस ने सुनील तुकाराम टेकाम 46 रा. शांतीनगर वार्ड बल्लारपुर, भारत भगवान भटकर 33 रा. बल्लारपुर, सिध्दार्थ उर्फ बापु भास्कर रंगारी 36 रा. बल्लारपुर, राहुल रंजीतसिंग चव्हाण 29 रा. बल्लारपुर, सुमीत अंबादास रामटेके रा. बल्लारपुर को गिरफ्तार किया है। बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में आरोपीयों के विरोध में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानुन 12 अ तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कारवाई बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक शाम गव्हाने के मार्गदर्शन में सपोनी मदन दिवटे, पोहवा सत्यवान कोटनाके, पोअ लखन चव्हाण, मिलींद आत्राम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here