घरफोडी करने वाले रेकार्ड के 3 आरोपी से लाखो के गहने जप्त

0
407

3 फरवरी 2025 को पोउपनी विनोद भुर्ले व पुलिस स्टाफ पुलिस स्टेशन रामनगर क्षेत्र में पेट्रोलींग करते समय 3 व्यक्ती व्दारा घरफोडी कर संदेहस्पद रय्यतवारी कॉलरी चंद्रपुर में घूमने की गुप्त जानकारी खबरी व्दारा मिली। इस जानकारी के आधार पर राकेश सुब्रहमन्यम सानिपती 34 धंदा मजूरी रा. रय्यतवारी कॉलरी चंद्रपुर तह. जि. चंद्रपुर, विश्वजीत विमल सिखदर 32 रा. बंगाली कैंप, दिपक राजु भोले 21 रा. शांतीनगर बंगाली कैंप को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर इससे पहले भद्रावती पुलिस स्टेशन के साथ रामनगर पुलिस स्टशेन अंतर्गत चोरी करने की कबुली दी है। आरोपीयों से अधिक पुछताछ करने पर घरफोडी कर चोरी किए सोने की जानकारी पुछने पर यह सोना सराफा सोनार मनोज पवार रा. सराफा लाइन चंद्रपुर को बेचने का बताया है। जिस के आधार पर सराफा दुकानदार के पास अन्य ओरापीयों से सोने और चांदी के 3 लाख 71 हजार 300 का माल जप्त किया गया है। इन आरोपीयों के विरोध में रामनगर, दुर्गापुर, चंद्रपुर शहर पुलिस स्टशेन अंतर्गत चोरी घरफोडी के अनेक मामले दर्ज है। इन आरोपीयों को आगे की जांच के लिए रामनगर पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में पो उपनी विनोद भुर्ले, सपोनी बलराम झाडोकर, पो उपनी संतोष निंभोरकर, पोहवा सतिश अवथरे, नापोशी संतोष येलपुलवार, पोशी गोपीनाथ नरोटे, नितिन रायपुरे, गोपाल आतकुलवार, ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here