वेकोलि की कोयला खदानों में कोयला चोरी का प्रमाण बढ रहा है। जिस में 29 मार्च 2025 को उमरेड वेकोलि एरिया की उमरेड खदान से 30 टन एमटी किमत 54 हजार का कोयला चुराने का प्रयास करने वाला वाहन पकडा गया है। इस मामले में 28 मार्च 2025 को शाम 7.15 बजे खदान के सुरक्षा गार्ड वैभव डांगले ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी रामू शेषराव भोयर को कोयला चोरी की जानकारी दि थी। जानकारी मिलते ही भोयर ने घटना स्थल पहुंचकर पुछताछ करने पर वाहन क्रमांक एमएच 40 सिडी 5590 यह वाहन रूक्मीनी ट्रांसपोर्ट की पर्ची दिखाकर कोयला भरने के लिए जाने और वापस आने पर पुछताछ करते ही ट्रक चालक व क्लिनर ट्रक छोडकर भाग गए। ट्रक वजन के साथ 30 एमटी कोयला ट्रक में भरा था। मामले की शिकायत मुख्य सुरक्षा अधिकारी रामू शेषराव भोयर ने उमरेड पुलिस स्टेशन में की है। शिकायत के आधार पर उमरेड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 में कलम 303 (2),3(5)तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर ट्रक चालक व क्लिनर की जांच मुहिम शुरू की है।









