प्यार में लोग जीने मरने की कसमे खाते है, लेकीन सही में प्रेमी ने जान देने की घटना चिमूर तहसील के नेरी में सामने आयी है। रेरी रोड के भूमी एम्पायर के लेाउट में होने वाले कडवे निम के पेड से लटकर युवक प्रीतम यशवंत वाकडे 25, पिंकडेपार ने अपनी प्रेमीका के सामने आत्महत्या की है। मंगलवार 20 मई 2025 को राष्ट्रसंत तुकडोजी कॉलेज में प्रेमीका का एमए का पेपर था। प्रेमीका पेपर देने के लिए आने का प्रतीम को पता चलते ही वो भी उसे मिलने के लिए चिमूर आया था। पेपर खत्म होते ही दोनो भी चिमूर नेरी रोड के भूमी एम्पायर लेआउट पर पहुचे। इस समय शादी और अन्य बातो परचर्चा करते समय उन में विवाद हुआ। तभी फांसी लगाने का बोल कर प्रीतम ने पास के कडवे नीम के पेड को फांसी लगायी।
प्रीतम ने प्रेमीका के आखों के सामने फांसी लगायी। प्रेमीका ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। इसकी जानकारी चिमूर पुलिस को मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष बक्कल, सहायक पुलिस निरीक्षक निशांत फुलेकर और सहायक उप पुलिस निरीक्षक विलास निमगडे घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा करने के बाद शव को शवविच्छेदन के लिए उपजिला अस्पताल में भेजा। बुधवार 21 मई को शव विच्छेदन के बाद शव परिवार को देने की जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक निशांत पुलेकर ने दी है।