वृद्ध महिला से मारपीट कर लूटने वाले २ आरोपी गिरफ्तार

0
277

चंद्रपुर जिले के मूल तहसील के मौजा मोरवाही में ध्रुपता प्रल्हाद रायपुरे ६५ रा. मोरवाही २० मई २०२५ को अपने घर में सो रही थी. इसी दरम्यान १ बजे २ अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से घर में प्रवेश कर ध्रुपता के मुँह पर हाथपैरों से और लकड़ी से मारकर जख्मी किया था. साथ ही ध्रुपता के गले से ४ ग्राम का सोने का मंगलसूत्र कीमत ४० हजार लूटकर ले गए. इसकी शिकायत मूल पुलिस स्टेशन में करने पर शिकायत के आधार पर मूल पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक २००/२०२५ में कलम ३०९(१),३३३,३(५) भारतीय न्याय संहिता में अपराध दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिला अपराध शाखा के एक दल ने परिसर में कौशल्य पूर्ण और तांत्रिक जाँच कर आरोपी प्रनिकेत दिलीप शेंडे २२ और तनिष्क ओम मंडलेवार १९ दोनों रा. ताड़ाडा को मूल के वार्ड नंबर ११ से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अन्य साथीदार नयन रामटेके रा. मूल के साथ मिलकर अपराध की कबूली दी है.साथ ही चोरी किया गया मंगलसूत्र मध्य प्रदेश के जबलपुर में बिक्री करने की कबूली दी है. दोनों आरोपियो को मूल पुलिस की हिरासत में दिया गया है. मामले की जाँच मूल पुलिस कर रही है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनि विनोद भूर्ले, सुनील गौरकार, सफो धनराज करकाडे, पोहवा सुभाष गोहोकार, सतीश अवथरे, रजनीकांत, चेतन गजलवार, पोअ प्रशांत नागोसे, प्रफुल गारघाटे, शशांक बदामवार और अपराध शाखा दल ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here