चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में महिला के अश्लील वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी परभणी जिले के सुर पिपरी से गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित विवाहित महिला बल्लारपुर शहर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। परभणी सुर पिपरी में गांव में महिला के रिश्तेदार होकर २ वर्ष पहले अपनी मां के साथ विवाह समारोह में गई थी। तब महिला की पहचान अक्षय श्यामराव ठेंगे से हुई थी। इस मुलाकात के बाद पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इस प्यार के बाद महिला ने अपना फोन और खुद के नाम से लिया नंबर भी अक्दिषय को दिया था। दो साल से लगातार महिला अक्षय से बात कर रही थीं साथ ही अक्षय ने महिला को ब्लैक मेल कर अश्लील वीडियो फ़ोटो भी बना लिए थे। किसी बात पर विवाद होने पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर महिला के फोटो वीडियो वायरल कर दिया। जिसकी शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में देने पर पुलिस ने अक्षय श्यामराव ठेंगे के विरोध में कलम ६७,६७(ए), आईपीसी की धारा ३५२,३५६(२), सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम तहत मामला दर्ज कर अक्षय श्यामराव ठेंगे को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्याम गवाहनें कर रहे हैं।









