लालच को बलि ना पड़ने के लिए नियमित जनता में जनजागृती की जा रही है। साथ ही जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्यवाही मुहीम भी चला रही है. ऐसे में चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में 70 वर्षीय महिला को पैसे और अनाज का लालच दिखाकर सोने के आभूषण और रक्कम ऐसी कुल 50 हजार की लूट का मामला सामने आया है. जिसमे बल्लारपुर शहर के विवेकानंद वार्ड की शांताबाई राजेश्वर कोतपल्लीवार 70 अपने बड़े लडके सेे मिलने के लिए गोरक्षण वार्ड जा रही थी. तभी ऑटो की राह देखते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर शांताबाई कोे वृद्धो को कुछ पैसे और राशन नि शुल्क मिलने का बताकर अपने साथ डॉ हजारे के घर के पास लेकर गया. जहा एक और अज्ञात व्यक्ति पहले से खड़ा होकर पैसे और सोने के आभूषण थैली में रखने का शांताबाई को बताया. शांताबाई ने पैसे और आभूषण रखी थैली दोनों अज्ञात व्यक्तीयों ने चुरा ली। जिस की शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में करने पर दोनो अज्ञात आरोपीयों के विरोध में कलम 303(2), 318(4),3(5)भारतीय न्याय संहिता 2023 तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक शाम गवाने के मार्गदर्शन में पोहवा रनविजय ठाकुर कर रहे है।









