मुर्गा बाजार पर अपराध शाखा की कारवाई में 3 आरोपी के साथ 5 लाख 88 हजार का मुद्देमाल जप्त

0
488

17 अगस्त 2025 को रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा जांर्भला गांव के तालाब के पास कुछ लोग मुर्गो पर पैसे की बाजी लगाने की गुप्त जानकारी जिला अपराध शाखा पुलिस दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर दल ने छापामार कारवाई कर घटना स्थल से आरोपी फारूख बहादुर शेख 38 रा. चंद्रपुर, मुकेश नामदेव दशमवार 46 रा. जुनोना चौक बाबुपेठ, राजसिंग बहादुरसिंग पटवा 35 रा. मुल को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना स्थल से कुल 15 मुर्गे जिस में 3 मृत और धारदार काती से जख्मी, 6 मोटरसायकल व नगद के साथ 5 लाख 88 हजार 100 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। आरोपीयों से पुछताछ करने पर यह मुर्गा बाजार विशाल गांवडे रा. अजय पुर व्दारा चलाने का पता चला है। पुलिस ने आरोपीयों के विरोध में रामनगर पुलिस स्टेशन में कलम 12(अ) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम सहकलम 49 भारतीय न्याय संहीता 2023 तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, सर्वेश बेलसरे, पोहवा सुभाष गोहकार, चेतन गज्जलवार, इमरान खान, सतिश अवथरे, पोअ किशोर वाकाटे, सुमीत बरडे, हिरालाल गुप्ता, प्रफुल गारघाटे, शशांक बदामवार ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here