सहा. पुलिस निरीक्षक, राजेंद्र सोनवने पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर के साथ डीबी स्टॉफ मपोहवा भावना रामटेके, पोहवा सचिन बोरकर, नापोअ कपुरचंद खरवार, पोअ योगेश पिदुरकर, पोअ विक्रम मेश्राम, पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहते समय गुप्त जानकारी मिली। जिससे पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके के आदेश से अमन खान व तबरेज सैयद रा. रहमतनगर, चंद्रपुर यह दोनो दहशत निर्माण कर दखलपात्र अपराध करने के उद्देश से मोपेड गाडी में तलवार व चाकु रख कर गोल बाजार परिसर में घूमने की जानकारी मिली। इस जानकारी से आरोपी के विरोध में कारवाई करने के लिए पंच समक्ष खबर नुसार गांधी चौक गोल बाजार में 2 व्यक्ती बिना नंबर प्लेट की मोपेड एसेस गाडी फिकट काले रंग की गाडीपर बैठकर जाने का दिखाई देने से पुलिस स्टॉफ की मदत से नाकाबंदी कर रोक कर पंच समक्ष नाम पत्ता पुछने पर अपना नाम अमन खान अहमद तरबेज सैयद शकिल उम्र 21 वर्ष, धंदा मजुरी जात मुसलमान रा. के.जी.एन. मस्जीद के पास, रहमतनगर चंद्रपुर बताया। इससे उनके बिना नंबरप्लेट मोपेड गाडी की तलाशी लेने पर उनकी गाडी की डक्की से एक चाकु और धारदार तलवार होने का कहा। इस शस्त्र का पंच समक्ष मोजमाप किया गया।
एक सफेद रंग की लोहे की पकड होने वाली पुरानी उपयोग में होने वाली धारदार लोहे की तलवार जीस की लंबाई 23 इंच पाते की लंबाई 18 इंच, पकड 5 इंच तलवार के बीच की चौडाई 2 इंच किमत 500 रूपए, एक छोटा रबरी पकड होने वाला चाकू लंबाई 10.5 इंच, चाकु की लंबाई 6 इंच, पकड की 4.5 इंच, चाकु की चौडाई1.5 इंच चाकु के एक बाजु से धार व दुसरे बाजु से खाचे होनेवाला किमत 300 रूपए, बिना नंबर प्लेट की मोपेड ऐसेस गाडी फिकट काले रंग की इंजन नंबर एफ 261131865 किमत लगभग 40 हजार ऐसा कुल 40 हजार 800 रूपए का माल जप्त किया गया। साथ ही नमूद आरोपी यह रेकार्ड के अपराधी होने से इन आरोपीयों को जेलबंद किया गया।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले, के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके, पुलिस स्टे चंद्रपुर शहर के नेतृत्व में सपोनी राजेंद्र सोनवने, पोउपनी दत्तात्रय कोलटे, पोउपनी विलास निकोडे, व उनके डीबी दल के कर्मचारी मपोहवा भावना रामटेके, पोहवा सचिन बोरकर, संजय धोटे, निकेश ढेंगे, जावेद सिद्दीकी, कपुरचंद खरवार, पोअ रूपेश पराते, विक्रम मेश्राम, योगेश पिदुरकर, निलेशढोक, प्रफुल भैसारे, सुशांत घिवे, दिपीका झिंगरे ने की है।









