क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी का आधुनिक दौर शुरू हो चुका है। जिस में मोबाईल एप व्दारा मैच के प्रत्येक बॉल से लेकर हार जीत पर सट्टा लगाया जा रहा है। इसी एप में आयडी मिलने के साथ सट्टा लगाने में पैसो कीमर्यादा भी तय की जाती है। चंद्रपुर जिले में भी आयपीएल मैचों में सट्टेबाजी का दौर शुरू होकर चंद्रपुर जिला पुलिस व्दारा छापामार कारवाई भी हो रही है। लेकीन माखीजा की बेट बॉय नामक आयडी तो जिले में तुफान चलने के साथ विशेष राजनितीक संरक्षण और सेटींग से बाल तक बाका नाहोने की खुली ललकार ही लगा रही है।
जानकारी नुसार माखीजा का काम चंद्रपुर शहर से संचालीत होकर प्रती दिन मैचों में बेटबॉय आयडी से सट्टा लगने के साथ चंद्रपुर जिले में माखीजा को नंबर 1 सट्टा किंग भी माना जा रहा है। इस सट्टेबाजी में नागरिकों के लाखो की लुट होने के साथ पुरे आयपीएल मैचो का हिसाब तो करोडो में पहुंचने का आकलन है। माखीजा चंद्रपुर कासंचालक होकर नागपुर के बॉस की छत्रछाया में पनप रहा है। अब ऐसे में जब सरेआम बेटबॉय आयडी से आयपीएल मैचों में सट्टेबाजी की सफलता काप्रदर्शन हो रहा है। तो चंद्रपुर जिला पुलिस व्दारा बेटबॉय आयडी और माखीजा का पता लगाकर अंकुशता की कारवाई की राह ही ताकी जा रही है।









