सलमान खान से देशी बनावटी पिस्टल के साथ 4 राउंड जप्त

0
375

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से हथीयार रखने वालों पर कारवाई की मुहिम जिला पुलिस अधिक्षक आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में शुरू की गयी है। जिस में जिला अपराध शाखा व्दारा जिले में हथीयार रखने वालों का पता लगाकर कारवाई की जा रही है। 3 मई को भी मुल पुलिस स्टेशन अंतर्गत 2 बंदुक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वही 4 जून 2026 को बल्लारपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत सलमान खान मजीद खान पठाण के पास अवैध देशी बनावटी पिस्टल होने की गुप्त जानकारी अपराध शाखा दल को मिली। जानकारी के आधार पर दल ने सलमान खान के घर रा. दादाभाई नौरोजी वॉर्ड बल्लारशा, तह. बल्लारशा, जि. चंद्रपूर.पर छापा मार कर 1 देशी बनावटी पिस्टल और 4 राउंड ऐसा कुल 39 हजार का मुददेमाल जप्त किया है।
सलामन खान मजीद खान के विरोध में बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में अप. क्र. 651/26 कलम 3, 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है। सलमान खान को गिरफ्तार कर बल्लारपुर पुलिस की हिरासत में दिया गया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में उपविभाग राजुरा दल के अधिकारीयों ने की है।