चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन ने जिले मे सुगंधीत तंबाकू की तस्करी और बिक्री पर कारवाई की सुचना दि है। जिस में जिला अपराध शाखा ने पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में कारवाई शुरू की है। जिला अपराध शाखा को ग्राम नेरी खेत मे गजानन चांदेकर के गोदाम पर प्रतिबंधीत सुगंधीत तंबाकू का संग्रहण होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिस के आधार पर छापामारने पर प्रतीबंधीत 1 लाख 14 हजार 800 के 11 बोरी मे 700 पाउच होला हुक्का शिशा तंबाकू, 27 हजार 960 रूपए के 2 बोरीयों में 233 पुडे मुसाफीर पान मसाला, 6400 का 10 बोरी में 400ग्राम हुक्का ईगल के पाऊच, 17 हजार 365 का 1 बोरी में 23 नग डिब्बे, 32 हजार 900 के 2 बोरी में 140 डिब्बे माजा, 29हजार 500 का 25 बॉक्स में रजनीगंधा पान मसाला, 6 हजार के 50 पैकेट में पान पराग ऐसे कुल 2 लाख 37 हजार 645 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। आरोपीयों ने मिलीभगत कर नागरिकों के प्राणों से खिलवाड करने वाले हानीकारक नशाकारक अन्य पदार्थ सुगंधीत तंबाकू व पान मसाला बिक्री करने के उद्देश से आरोपीयों पर अपराध क्रमांक 91/2024 में कलम 328, 188, 272, 273, 34 तहत भांदवी सहकलम 30(2),26(2),(अ),3,4,59(1) अन्न व दंवा कानुन 2006 तहत चिमूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जगदिश काशिनाथ आष्टनकर और आदिल कुरेशी को गिरफ्तार किया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के मार्गदर्शन में दल ने की है।









