रेती घाट पर अल्पवयीन बालक की दुर्घटना में मौत

0
216

ब्रम्हपुरी तहसील के अर्‍हेर नवरगाव – चिखलधोकडा रेतीघाट पर सोमवार सुबह दिल दहलाने वाली दुर्घटना में एक अल्पवयीन बालक की मौत हुई है। जिस में ट्रैक्टर के नीचे आने से बालक की मौत होकर परिसर में दुख का वातावरण है। विशेष रूप से रेती घाट पर अवैध रूप से रेती का संग्रहण होकर जानकारी नुसार अधिकृत रूप से अब तक महसूल विभाग ने घाट का अधिकार नही दिया है। इस दुर्घटना में श्रीकांत रामलाल बट्टे 15, रा. अर्‍हेर नवरगाव की मौत होकर श्रीकांत घाट पर रेती भरने वाले कामगारों को नाश्ता देने गया था। तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलते ट्रैक्टर क्र. एमएच 34 उग 8180 से वह नीचे गीरा और ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर जख्मी हुआ। उसे ब्रम्हपुरी के निजि अस्पताल में लेकर जाने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने श्रीकांत को मृत घोषीत किया।
घटना की जानकरी ब्रम्हपुरी पुलिस को मिलने पर ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में ट्रॅक्टर चालक नितेश रामचंद्र राऊत (उम्र24) के विरोध भारतीय दंड संहिता कलम 281, 106(1) और मोटार वाहन कानुन कलम 184 नुसार मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच ब्रम्हपुरी पुलिस कर रही है। विशेष रूप से रेती घाट पर अधिकृत अधिकार ना मिलने पर भी अवैध उत्खनन के साथ रेती संग्रहण होने और दुर्घटना से मामले का खुलासा होने पर भी जानकारी नुसार महसूल विभाग ने कोई भी सुध नही ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here