मुल निवासी बाबुराव निकोडे के घर के पास होने वाले कुए में एक तेंदुए की लाश मिली है। गांव वालों को इस घटना की जानकारी होते ही तेंदुए को देखने के लिए भीड जमी थी। इसकी जानकारी संंबंधीत वन विभाग के अधिकारीयों को दी गयी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के प्रभारी सहायक उप वनसंरक्षक नायगमकर, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रियंका वेल्मे के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक प्रशांत खनके, क्षेत्र सहायक नंदकिशोर पडवे, एनटीसीए सदस्य मुकेश भांदककर, संजिवन पर्यावरण संस्था के अलमेश सिंह झिरे, प्रशांत मुत्यारपवार, वनरक्षक अनिल नालमवार, दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदत से मृतक तेंदुए का शव बाहर निकाला है। शव से तेंदुए की उम्र लगभग 5 वर्ष होने का आकलन लगाया गया है। पंचनामा कर शव जांच के लिए चंद्रपुर के टीटीसी केंद्र में भेजा गया है। मामले की जांच वन विभाग कर रहा है।









