मुर्गा बाजार पर पुलिस की कारवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार

0
428

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से मुर्गाबाजार में पैसे की बाजी लगाकर जुआ चल रहा है। जिस पर कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। इसी अनुषंग से 28 मई 2025 को भद्रावती पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा तिरवंजा गांव के खेत से सटे जंगल परिसर में कुछ लोग मुर्गो के पैरों को काती लगाकर लढाने और जुआ खेलने की गुप्त जानकारी भद्रावती पुलिस को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापामार कारवाई कर मुर्गाबाजार के स्थल से 7 आरोपीयो को गिरफ्तार कर नगद रक्कम 1 मरा मुर्गा, 3 जख्मी मुर्गे, 2 काती, 7 मोटरसायकल ऐसा कुल 4 लाख 59 हजार 330 का मुद्देमाल जप्त किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, सहा पुलिस अधिक्षक व एसडीपीओं वरोरा नयोमी साठम के मार्गदर्शन में भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे के नेतृत्व में सफौ महेंद्र बेसरकर, पोहवा अशोक मंजूळकर, अनुपआस्टूलकर, जगदीश झाउे, विश्वनाथ चुदरी, गजानन नागरे, पोअ खुशाल कावडे, शैलेश दुर्गेमवार रोहीत चिटगीरे और भद्रावती पुलिस ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here