चंद्रपुर जिले के नागभीड में महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था के अध्यक्ष और सचिव 1.50 लाख की रिश्वत लेते पकडे गए है। चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर जाल बिछाया था। शिकायत कर्ता के लडके को नौकरी लगाने के लिए 12 लाख की रिश्वत मांगी गयी थी।जिस में से 1.50 लाख की रिश्वत लेते हुए मधुकर, मोतीराम और मंगला मोहुर्ले को गिरफ्तार किया गया है। यह कारवाई चंद्रपुर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग पुलिस उपअधिक्षक मंजूषा भोसले के मार्गदर्शन में की गयी है।









