7 अप्रैल 2024 को सुबह 4 बजे रेती की अवैध तस्करी होने की गुप्त जानकारी राजुरा वन विभाग को मिली थी। जानकारी के आधार पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी एस.डी. येलकेवाड के मार्गदर्शन में कक्ष क्रमांक 154 के आरक्षीत वन नियत क्षेत्र सुमठाणा के नाले से रेती अवैध रूप से ट्रैक्टर में भरकर लाते समय 4 आरोपीयों के साथ ट्रैक्टर को पकडा गया है। इस कारवाई में ट्रैक्टर मालक आनंद येवले,चालक कुमार सोयाम, मजूर संतोष गुरनुले, दिनेश सोयाम सभी राजुरा निवासी आरोपी के नाम होकर इनके विरुद्ध में कलम 08897/222424 नुसार वन अपराध दर्ज किया गया है। यह कारवाई क्षेत्र सहायक प्रकाश मते , नियतवनरक्षक संदीप तोडासे सुमठाना,पवन मंदूलवार राजुरा, पवन देशमुख खांबाळा संजीव सुरवसे विहीरगाव, सुनील गजलवार रामपूर, अर्जुन पोले तुलाना, वाहन चालक मंगल पाचभाई व वनमजूर ने की है।









