चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हटने के बाद जिले के मुल तहसील से गडचिरोली जिले में शराब की तस्करी हो रही है। जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जिले में शराब तस्करी रोकने के आदेश जिला अपराध शाखा को दिए है। अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने दल बनाकर कारवाई मुहिम शुरू की है। 17 मई 2024 को सपोनी गदादे, पोउपनी विनोद भुर्ले दल के साथ मुल पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान एक महिंद्रा पिकअप क्रमांक एमएच 33 टी 2014 से शराब की तस्करी मुल के चिरोली से सुशी दाबगांव मार्ग से गडचिरोली होनेे की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन को रोक कर जांच करने पर 250 बॉक्स में 25 हजार के देशी शराब किमत 8 लाख 75 हजार और वाहन किमत 7 लाख ऐसा कुल 15 लाख 75 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। इस मामले में आरोपी करमसिंग ओमकारसिंग पटवा 29 रा. मुल, मनोज कुमार, जगदीश मुजुमदार 39 रा. एटापल्ली जिला गडचिरोली को तस्करी करते हुए पकडने और पुछताछ करने पर यह शराब अमोल रामदास ढोरे रा. मुल जिला चंद्रपुर के मौजा चिरोली की देशी शराब भट्टी से लाने की कबुली दी है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में सपोनी हर्षल एकरे, सपोनी पंकज बोनसे, मनोज गदादे, पोउपनी विनोद भुर्ले, पोहवा जयंता चुनारकर, किशोर वैरागडे, रजनीकांत पुठ्ठावार, सतिश अवथरे, नापोशी चेतन गज्जलवार और अपराध शाखा दल के अधिकारी व कर्मचारीयों ने की है।









