5 अप्रैल 2026 को मनिष गोपाल मुंधडा 48 रा. दिक्षीत वार्ड, पंचशील वार्ड ने चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। जिस में 4 अप्रैल को डॉ. मुंधडा प्रती दिन की तरह सुबह 8 बजे अस्पताल में आकर मरीजों की जांच कर घर वापस चले गए। वही 5 अप्रैल को अस्पताल में आने पर रात दरम्यान अज्ञात चोरो ने अस्पताल कैबिन में प्रवेश कर लकडी की अलमारी से 60 हजार की चोरी करने का पता चला है। जिसके बाद शहर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत करने पर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 402/2026 में कलम 305(अ), 331 (1),331(4) भारतीय न्याय संहीता 2023 तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जिला अपराध शाखा को मामले में जांच कर आरोपीयों को पकडने के आदेश दिए थे। जिस से जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में पोउपनी विनोद भुर्ले ने दल के साथ घटना स्थल को भेट देकर तांत्रीक पध्दती से जांच कर और गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी श्रीकांत उर्फ बोटतुट्या राजु चुनारकर 23 रा. आनंदनगर महाकाली कॉलरी को हिरासत में लिया। श्रीकांत से चोरी की गयी रक्कम जप्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत चुनारकर को शहर पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया है। इस मामले में अन्य अरोपी अतुलउर्फ मुजोर विकास राणा 25 रा. शामनगर फरार है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में पोउपनी विनोद भुर्ले, सुनील गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, सतीश अवथरे, रजनीकांत पुठ्ठावार, दीपक डोंगरे, इमरान खान, पोअ शशांक बदामवार, किशोर वाकाटे और जिला अपराध शाखा दल के अधिकारी व कर्मचारीयों ने की है।









