
बल्लारपुर एरिया की पवनी 2 ओसीएम में अधिकारीयों का भ्रष्टाचार सर चढ कर बोल रहा है। जिस में एरिया महाप्रबंधक के नेतृत्व में खदान सबएरिया, मैनेजर, डिस्पैच मैनेजर, नोडल अधिकारी वेकोलि को चुना लगाकर 100 प्रतीएमटी से माल कमाने का काम शुरू किया है। इस काम में वेकोलि विजलेंस अधिकारी अजय म्हैत्रे की विशेष मिलीभगत होकर मुख्यालय के सीएमडी से लेकर मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी दांवेदार है।
खदान से मिक्स मलाईदार कोयले का उत्पादन कर कोलस्टॉक में मिक्स कोयले का दर्शन हो रहा है। वही पॉवर के डीओं से लेकर रोडसेल के वाहनों में मशीन से कोयले की अल्टापलटी का खेल संचालीत कर क्रश डीओं में मिक्स कोयले का लोडींग खेल चल रहा है। जिस की जानकारी वेकोलि के आला अधिकारी से लेकर नियंत्रक विजलेंस अधिकारी म्हैत्रे को होना और वेकोलि के घाटे पर अधिकारीयों का भ्रष्टाचार सफल होकर केंद्र की मोदी सरकार के कोल इंडिया और कोयला मंत्रालय को खुली चुनौती दे रहे है। वही गत वर्ष निलजई खदान में सीबीआय की छापामार कारवाई से सबक ना लेकर नागपुर सीबीआय को भी पवनी 2 खदान के अधिकारीयों ने खुली चुनौती देते हुए बाल तक बाका ना होने की दांवेदारी विजलेंस की मिलीभगत से साबीत की है।








