चंद्रपुर जिले में मोटर साइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओ पर कार्यवाही के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक ने दिए है. जिसमे 6 फरवरी 2025 को वरोरा पुलिस स्टेशन के अपराध शाखा दल ने बड़े चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रफुलचंद वामनराव जोगी 45 रा. मारडा तहसील वरोरा को गिरफ्तार किया है.प्रफुलचंद से 5 लाख 44 हजार कीमत की 13 मोटर साइकिल जप्त की गयी है. प्रफुलचंद वरोरा और भद्रावती से मोटर साइकिल की चोरी का स्पेयर पार्ट बदलता था. जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर प्रफुलचंद को पकड़ा गया है. पुलिस ने इस मामले में बिना नंबर काले रंग की 2 स्प्लेंडर कीमत 60 हजार, एमएच 34 बीए 1751, एमएच 34 एएन7985, एमएच 34 एच 5535, हिरो फैशन प्रो कंपनी के जाली नंबर प्लेट एमएच 34 एन 8509 सही नंबर एमएच 34 वाय 8509, एमएच 34 वाय 0403 किमत 40 हजार, स्प्लेंडर प्लस किमत 40 हजार, हरोंडा स्प्लेंडर किमत 40 हजार, हिरो फैशन एमएच 34 एम 8451 किमत 40 हजार, एमएच 34 एएन 7985 किमत 22 हजार, एमएच 34 एसी 2609 किमत 25 हजार ऐसे विभीन्न 13 मोटरसायकल कुल किमत 5 लाख 44 हजार 200 का मुद्देमाल जप्त किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, सहायक पुलिस निरीक्षक व एसडीपीओं वरोरा नयोमी साठम के मार्गदर्शन में वरोरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक अजिंक्य ताबंडे, डीबी दल प्रमुख दिपक ठाकरे, दिलीप सुर, मोहन निशाद, अमोल नवघरे, विशाल राजुरकर, संदीप मुळे, महेश गावतुरे, मनोज ठोकरे, संदीप वैद्य ने की है।









