चंद्रपुर जिले के अवैध सट्टा पट्टी चलाने वाले व जुआ खेलने वाले साथ ही गांजा बिक्री व सेवन करने वालों पर रोक लगाने संदर्भ चंद्रपुर जिले के पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन चंद्रपुर ने संपूर्ण पुलिस स्टेशन प्रभारी व स्थानिक अपराध शाखा को निर्देशीत किया था। इस अनुषंग से स्थानिक अपराध शाखा के विविध दल ने सप्ताह भर में संपूर्ण जिले अंतर्गत अवैध सट्टा पट्टी चालने वालो पर रोक लगाने के लिए मुहिम चलाकर पुलिस स्टेशन चिमूर अंतर्गत 2, पुलिस स्टेशन मुल अंतर्गत 2, पुलिस स्टेशन माजरी, चंद्रपुर शहर, दुर्गापुर अंतर्गत प्रत्येकी 1 आरोपी साथ ही पुलिस स्टेशन कोरपना अंतर्गत शंकरपट में झेंडी मुंडी जुआ खेल चलाने वाले 1 आरोपी के विरोध में और पुलिस स्टेशन रामनगर अंतर्गत जुआ खेलने वाले 5 आरोपी ऐसे 13 के विरोध में धडक कारवाई करते हुए 31 हजार 440 रूपए का मुद्देमाल जप्त कर संबंधीत पुलिस स्टेशन को महाराष्ट्र जुआ अधिनियम अंतर्गत अपराध नोंद किए गए है।
इसी तरह पुलिस स्टशेन बल्लारपुर अंतर्गत 1 आरोपी को बिक्री करने के लिए दुपहीया से गांजा परिवहन करते समय पकडकर उसके विरोध में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत कारवाई करते हुए उसके पास से 5 किलो ग्राम गांजा व दुपहीया ऐसा कुल 1 लाख 82 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। साथ ही रामनगर, सावली, वरोरा, बल्लारपुर, भद्रावती, चंद्रपुर शहर अंतर्गत गांजा सेवन करने वाले 12 आरोपी के विरोध एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत अपराध नोंद किए गए है।
यह कारवाई पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन चंद्रपुर, अपर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में पुलिस निरभक्षक महेश कोंडावार स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर साथ ही अपराध शाखा के अधिकारी व अमलदार के विविध दल ने की है। पुलिस अधिक्षक चंद्रपुर व्दारा संपूर्ण चंद्रपुर जिले की जनता को अपने परिसर में जुआ साथ ही अवैघ मादक पदार्थ बिक्री व सेवन करने वालों की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष साथ ही डायल 112 क्रमांक पर देने का आवाहन किया है।









