15 फरवरी 2025 को जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने चंद्रपुर जिले में जुआ, प्रोव्हिशन रेड के साथ अवैध धंदो पर कारवाई के निर्देश जारी किए है। जिस में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के मार्गदर्शन में सपोनी बलराम झाडोकर, पोउपनी विनोद भुर्ले, मधुकर सामलवार, संतोष निंभोरकर, सुनिल गौरकार के साथ पुलिस दल ने वरोरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग मुहिम चलायी है। पेट्रोलिंग दरम्यान वरोरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत विविध स्थलों पर बडे प्रमाण मे सट्टापट्टी शुरू होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकरी के आधार पर विविध स्थलों पर छापामार कारवाई कर सट्टीपट्टी चलाने वाले 12 अपराधीयों को हिरासत में लेकर वरोरा पुलिस स्टेशन में अलग अलग 11 मामले दर्ज कर नगद 22 हजार 820 के साथ 8 मोटरसायकल किमत 4 लाख ऐसा कुल 4 लाख 22 हजार 820 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। आरोपीयों को वरोरा पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है। मामले की जांच वरोरा पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के मार्गदर्शन में सपोनी बलराम झाडोकर, पोउपनी विनोद भुर्ले, मधुकर सामलवार, संतोष निंभोरकर, सुनिल गौरकार के साथ पुलिस दल के पुलिस अधिकारी और कर्मचारीयों ने की है।









